Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

घाटशिला में आजसू का युवा मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

घाटशिला: घाटशिला में आजसू पार्टी की ओर से युवा मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सुमन सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिला संयोजक रामदेव हेंब्रम ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आजसू पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस तथा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने नवसदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठन की विचारधारा से सभी को अवगत कराते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में नेताओं ने 7 और 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन विस्तार और झारखंड के जनसरोकारों को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस अवसर पर शुभम सोनी, गौतम गोप, देव नामाता, अरमान अली, अभी नामाता, करण राजपूत, सूरज सिंह, सागर गोप, विशाल गोप, अजल दत्ता, आशीष दना, दुष्णा मार्डी, बैजनाथ पातर, विकास सोरेन, चांदराय हेंब्रम, कुणाल पॉल, कैफ इकबाल (मुसाबनी), राकेश देता, तनु गोप, रहीम खान समेत कई युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, राजू कर्मकार, संगठन सचिव लालन झा, रामदेव हेंब्रम, निरंजन महतो सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!