Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Chandil : चांडिल डैम विस्थापितों ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान, ग्रामीण संवाद यात्रा निकलेगी

44 वर्षों से लंबित पुनर्वास और अधिकारों की मांग को लेकर बनी आंदोलन की नई रणनीति

  • ग्रामीण संवाद यात्रा के जरिए गांव-गांव पहुंचेगा आंदोलन

चांडिल : चांडिल स्थित द गोल्डन रिसोर्ट (आईबी परिसर) में बुधवार को चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की दूसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुनर्वास, मुआवजा, भूमि अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच के सदस्यों ने कहा कि डैम निर्माण के चार दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हजारों विस्थापित परिवार अपनी मूल समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बैठक में आंदोलन को और व्यापक बनाने तथा प्रभावित परिवारों को एकजुट करने पर सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें : पश्चिमी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

44 वर्षों से लंबित मांगों पर तेज होगा संघर्ष

बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अगस्त को मंच का प्रतिनिधिमंडल जल संसाधन विभाग के सचिव एवं मंत्री हफीजुल हसन को मांग-पत्र सौंपेगा। इसके अलावा 25 से 27 अगस्त तक ईचागढ़ क्षेत्र के प्रभावित गांवों में ग्रामीण संवाद सह जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी। मंच की अगली बैठक 16 अगस्त को आयोजित होगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। विभिन्न विस्थापित संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा और अधिकार सुनिश्चित होने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!