Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुक को 500 बॉयलर चूजों का वितरण, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

डुमरिया: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत रविवार को डुमरिया प्रखंड के बादलगोड़ा गांव में लाभुक कांद्रा हेम्ब्रम को 500 बॉयलर चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मोनिका मुर्मू ने ग्राम प्रधान शिरू मुर्मू की उपस्थिति में चूजों के साथ 8 बोरा दाना एवं आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।

डॉ. मोनिका मुर्मू ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और पशुपालन के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाना है। उन्होंने लाभुक को वैज्ञानिक पद्धति से बॉयलर पालन, समय पर टीकाकरण और दवाइयों के नियमित उपयोग की सलाह दी।

ग्राम प्रधान शिरू मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना से ग्रामीणों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं लाभुक कांद्रा हेम्ब्रम ने योजना का लाभ मिलने पर झारखंड सरकार एवं पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!