ग्रामीण चिकित्सकों की समस्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला प्रतिनिधिमंडल

रांची: सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण चिकित्सकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das से मुलाकात कर ग्रामीण चिकित्सकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. महानंद झा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष डॉ. हीना ज़रार, डॉ. हुसैन, सारण जिला भाजपा आईटी सेल के राहुल पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। रघुवर दास ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संगठन से विस्तृत लिखित प्रतिवेदन सौंपने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग और सकारात्मक पहल की जाएगी।
मुलाकात के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं सैल्यूट तिरंगा का पट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।




