Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ, छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

एनएसएस विंग की पहल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विंग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमासुब्रमण्यम तथा एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति ने संयुक्त रूप से किया। स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन 1 अगस्त 2026 को एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान छात्राओं ने दुकानदारों, ठेला एवं खोपचा संचालकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने डस्टबिन के उपयोग, खाद्य सामग्री को स्वच्छ रखने, साफ पानी का इस्तेमाल करने, हाथों में दस्ताने पहनने तथा कचरा एवं सब्जियों के छिलकों को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर रखने का संदेश दिया। छात्राओं ने लोगों को अपने कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एक पौधा भविष्य के नाम अभियान के तहत दोमुहानी संगम घाट पर हुआ पौधारोपण

स्वच्छता शपथ के साथ छात्राओं ने साल में 100 घंटे सेवा देने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दूसरे चरण में एनएसएस स्वयंसेविकाओं द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे वर्ष में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता अभियान के लिए समर्पित करेंगी और अपने घर, मोहल्ले तथा सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। उन्होंने स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए स्वयं भी स्वच्छ रहने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का प्रण लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर भी चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने में प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस ऑफिसर डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. छगनलाल अग्रवाल, आर. तेजा, गोपाल चक्रवर्ती तथा प्रभात कुमार महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा जताई कि स्वच्छता पखवाड़ा के माध्यम से छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरूकता की भावना और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!