Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

डुमरिया में खाद की कालाबाजारी व बीज वितरण में अनियमितता की जांच की मांग, जिला कृषि पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

डुमरिया: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा डुमरिया प्रखंड के अध्यक्ष आम्पा मार्डी (उर्फ टुकाई मार्डी) ने प्रखंड क्षेत्र में उर्वरकों की कथित कालाबाजारी एवं बीज वितरण में अनियमितता की जांच की मांग को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के नाम प्रखंड कृषि पदाधिकारी, डुमरिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि डुमरिया प्रखंड में यूरिया एवं डीएपी उर्वरकों की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। किसानों से मिली शिकायतों के अनुसार यूरिया खाद लगभग 500 रुपये प्रति बोरी तथा डीएपी खाद 2,300 से 2,500 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तथा बीज वितरण में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। आरोप है कि पात्र किसानों को बीज से वंचित रखा जा रहा है, जबकि अपात्र व्यक्तियों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा है। इससे सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

आम्पा मार्डी ने जिला कृषि पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, उर्वरकों की कालाबाजारी में संलिप्त विक्रेताओं तथा बीज वितरण में अनियमितता के दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही किसानों को सरकारी निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा पात्र किसानों के बीच पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से बीज वितरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!