Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
क्राइमबिहार

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पहली गोली चलाने वाला STF जवान हुआ गिरफ्तार

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में पहली गोली चलाने के आरोपी एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी गुरूवार की देर रात तकनीकी अनुसंधान और मोबाइल सर्विलांस की मदद से की गई। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार फरार चल रहा था।

भाजपुर एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

उसकी गिरफ्तारी पटना एसटीएफ के सहयोग से की गई। भोजपुर एसपी ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार जवान एसटीएफ की एसओजी टीम में तैनात था। एनकाउंटर प्रकरण में उसकी सरकारी पिस्टल पहले ही जब्त की जा चुकी है। मामले में पूर्व में उसे निलंबित भी किया गया था। निलंबन के बाद से वह फरार चल रहा था। इधर, भरत भूषण तिवारी के स्वजन पिछले दिनों गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मिले थे। भरत के भाई चंदन त‍िवारी ने बताया कि उन्‍होंने अक्षय कुमार को पहली गोली चलाते देखा था।

मां के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

इस मामले में 22 जून को भरत तिवारी की मां आशा देवी के बयान पर शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

न्यायिक जांच आयोग कर रहा मामले की जांच

प्राथमिकी में मां आशा देवी ने आरोप लगाया है कि 17 जून की सुबह पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे थे और भरत भूषण तिवारी को जवइनिया चलकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं बताने के लिए साथ ले गए थे। वहां जाने के बाद भरत तिवारी ने अपनी मांगे रखने के बाद पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़कर गोली मार दी। इस घटना की बिहार समेत पूरे देश में निंदा की गई। बाद में बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के लिए आयोग गठित किया।

इसे भी पढ़ें :  Muri : 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का आह्वान, मजदूर-किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भरी हुंकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!