Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

जोहार मार्ट निर्माण में पारदर्शिता की मांग, झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

घाटशिला: झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ ने घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन जोहार मार्ट के निर्माण कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद हेम्ब्रम के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के नाम ज्ञापन सौंपा। बीडीओ की अनुपस्थिति में ज्ञापन प्रधान लिपिक को सौंपा गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि निर्माण स्थल पर अब तक सूचना पट नहीं लगाया गया है, जिससे परियोजना की लागत, कार्य अवधि, संवेदक का नाम और मजदूरों के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं हैं। संघ का कहना है कि 29 जुलाई को इस संबंध में बीडीओ को मौखिक रूप से जानकारी दी गई थी, जिसके बाद लिखित शिकायत देने की सलाह पर ज्ञापन सौंपा गया।

संघ ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर शीघ्र सूचना पट लगाया जाए, मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्य में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए।

फिलहाल, इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!