Jamshedpurधर्म
गोलपहाड़ी दुर्गा पूजा न्यास समिति की आम सभा सम्पन्न, 2026 दुर्गा महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी शुरू

जमशेदपुर:श्री श्री दुर्गा पूजा न्यास समिति गोलपहाड़ी के पावन परिसर में आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले दुर्गा महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सभा में मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार, सुंदरीकरण, पेयजल एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही वर्ष 2025 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में गणतंत्र दिवस 2026 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने और दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए निर्धारित तिथि पर भूमि पूजन संपन्न कराने का भी निर्णय लिया गया।
सभा के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।




