Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

घर में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, मुफस्सिल थाना पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गुईरा के दिवरिसाई गांव में 19 वर्षीय पूनम सुंडी का शव सोमवार सुबह उसके घर में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

j

मृतका के पिता गोपाल सुंडी ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि सोमवार सुबह घर का माहौल सामान्य था। पूनम ने परिवार के लिए भोजन भी बनाया था। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने चले गए। कुछ देर बाद उसकी मां खेत से वापस घर लौटीं और आराम करने लगीं।

सुबह करीब नौ बजे जब उन्होंने पूनम को आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला तो दूसरे कमरे में जाकर देखा। वहां पूनम धोती के सहारे फंदे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना गांव के मुंडा को दी गई, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस गांव पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!