Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

बड़ाजामदा समेत सारंडा-लोहांचल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, जलनिकासी

गुवा/बड़ाजामदा: सारंडा और लोहांचल क्षेत्र में पिछले 15 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बड़ाजामदा के मिडिल स्कूल एवं फुटबॉल मैदान क्षेत्र में भारी जलभराव होने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लगातार बढ़ते जलस्तर से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है और निचले इलाकों में रहने वाले परिवार सतर्क हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो हर वर्ष की तरह इस बार भी कई घर जलमग्न हो सकते हैं। कुछ घरों में पानी प्रवेश करना शुरू हो गया है, जिसके बाद लोग अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पहल करते हुए जेसीबी मशीन मंगाकर मिडिल स्कूल के समीप पुलिया और नालियों की सफाई शुरू कराई है। इसका उद्देश्य जमा हुए पानी की निकासी सुनिश्चित करना और लोगों के घरों में पानी घुसने से रोकना है।

भारी बारिश का असर केवल बड़ाजामदा तक सीमित नहीं है। सारंडा के करमपदा, छोटानागरा, गंगदा सहित कई क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जबकि ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने, राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखने तथा प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!