Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

सदर अस्पताल में ब्लड दिलाने के नाम पर ₹4,700 की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा: सदर अस्पताल में मरीज के परिजन से ब्लड उपलब्ध कराने का झांसा देकर ₹4,700 ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

देवावीर गांव, सोनुवा निवासी बुधराम गोप ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 73/25, दिनांक 26 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) एवं 304 के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के अनुसार, 25 जुलाई को बुधराम गोप अपनी पत्नी ललिता गोप के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने खून की व्यवस्था करने को कहा, लेकिन ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध नहीं था। इसी दौरान अस्पताल परिसर के बाहर मौजूद एक युवक ने पैसे लेकर ब्लड दिलाने का भरोसा दिया। जैसे ही बुधराम गोप ने पैसे निकाले, युवक उनके हाथ से ₹4,700 छीनकर फरार हो गया।

अगले दिन जब बुधराम गोप दोबारा ब्लड बैंक पहुंचे तो उन्हें वही युवक दिखाई दिया। उन्होंने उसे पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। पूछताछ में आरोपी की पहचान संजय सोलंकी (27), पिता महेन्द्र सोलंकी, निवासी गुटुसाई (किरायेदार), थाना मुफ्फसिल, पश्चिमी सिंहभूम के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल के मोबाइल नंबर 9508243546 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!