जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (2026–28) में नामांकन शुरू, मीडिया करियर के लिए सुनहरा अवसर

जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह स्नातकोत्तर कार्यक्रम मीडिया एवं संचार के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण, शोध क्षमता और नैतिक मूल्यों से सशक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम में मीडिया थ्योरी, रिपोर्टिंग, संपादन, टेलीविजन प्रोडक्शन, डिजिटल मीडिया, न्यू मीडिया, मीडिया रिसर्च, जनसंपर्क, मीडिया एथिक्स और कम्युनिकेशन थ्योरी जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाएगा।
विद्यार्थियों को आधुनिक मीडिया लैब, अत्याधुनिक स्टूडियो, डिजिटल लर्निंग, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपोज़र, इंटर्नशिप और फील्ड वर्क के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। इससे वे मीडिया उद्योग की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे।
इस कोर्स के बाद पत्रकार, रिपोर्टर, न्यूज़ एंकर, कंटेंट क्रिएटर, डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर, यूट्यूबर, पॉडकास्टर, कंटेंट राइटर, संपादक, जनसंपर्क अधिकारी, सोशल मीडिया मैनेजर, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रोफेशनल, मीडिया रिसर्चर और शिक्षण क्षेत्र सहित अनेक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विश्वविद्यालय का कहना है कि डिजिटल युग में मीडिया केवल पारंपरिक पत्रकारिता तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया, यूट्यूब, पॉडकास्ट और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। “Shape Stories, Inform Society, Create Change” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम जिम्मेदार और सक्षम मीडिया पेशेवर तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।




