Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म

मझगांव प्रकरण पर आज होगा जनता और जिला प्रशासन के बीच संवाद, पिल्लई हॉल में जुटेंगे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि

चाईबासा: मझगांव प्रकरण को लेकर जनता और जिला प्रशासन के बीच आपसी संवाद, समन्वय और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आज (26 जुलाई) सुबह 10 बजे पिल्लई हॉल, चाईबासा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पारंपरिक ग्राम प्रधानों, विद्यार्थियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, आदिवासी समाज के प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य मझगांव प्रकरण पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा का माहौल तैयार करना, लोगों की समस्याओं और सुझावों को सुनना तथा जनता और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना है। साथ ही सामाजिक सौहार्द, शांति और स्थायी समाधान की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

संवाद कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के मानकी, मुंडा, डाकुवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं विभिन्न वर्गों के नागरिक शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

यह कार्यक्रम मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति एवं समस्त आदिवासी समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से जनता और जिला प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा क्षेत्र में शांति, विश्वास और समन्वय को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!