Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटना

टोटो पलटने के बाद अस्पताल ले जाए गए युवक की मौत, पुलिस ने बीमारी को बताया मौत की वजह

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया-कुईड़ा मार्ग पर टोटो पलटने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़े एक युवक की सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान टेम्पलिश देवगम (37) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, टेम्पलिश देवगम शनिवार को अपने ससुराल कुईड़ा से हाटगम्हरिया लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से पहले उन्हें एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बड़े भाई हरीश चंद्र देवगम ने बताया कि दुर्घटना के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार मृतक के शरीर पर दुर्घटना से गंभीर चोट के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक चिकित्सीय जानकारी में सामने आया है कि टेम्पलिश देवगम पहले से टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित थे और उनकी स्वास्थ्य स्थिति काफी गंभीर थी। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर मौत की वजह टीबी से जुड़ी गंभीर बीमारी बताई है, न कि टोटो दुर्घटना में लगी चोट।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!