Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

मंझारी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तीकरण पर जोर

मंझारी, पश्चिमी सिंहभूम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंझारी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गोप की उपस्थिति में भरभरिया, पिलका, बड़ा लगड़ा एवं रोलाडी पंचायतों में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजकों को संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी गई तथा पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जुलाई को सभी बूथों पर कार्यकर्ता एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे। इसके बाद बूथ समिति की बैठक आयोजित कर समितियों का पुनर्गठन किया जाएगा।

मंडल प्रभारी प्रताप कटियार एवं महतो ने कार्यकर्ताओं से संगठन के निर्देशों का समयबद्ध पालन करने और बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र केसरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रधान, खगेश्वर रावत, मिथिलेश नंद, सुशील गोप, गुरु चरण बांकीरा, लक्ष्मण पान, बालकृष्ण बिरुवा, मनकी हेंब्रम, तुलसीनाथ बिरुवा सहित मंडल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!