Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

मझगांव देशाउली स्थल विवाद: कार्रवाई की मांग को लेकर 27 जुलाई को कोल्हान बंद का आह्वान

चाईबासा: मझगांव प्रखंड के पंडुकी गांव स्थित पवित्र देशाउली स्थल पर कथित असामाजिक गतिविधियों और घटना के 72 घंटे बाद भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के विरोध में गुरुवार को चाईबासा के अर्जुना हॉल में देशाउली फाउंडेशन, कोल्हान आदिवासी युवा शक्ति एवं विभिन्न आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से 27 जुलाई को पूरे कोल्हान क्षेत्र में बंद का आह्वान किया गया। संगठनों का आरोप है कि देशाउली स्थल पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, नशीले पदार्थों का सेवन और अड्डेबाजी का विरोध करने पर आदिवासी युवाओं के साथ मारपीट हुई, लेकिन घटना के 72 घंटे बाद भी प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

बैठक में कहा गया कि कई गांवों की ग्राम सभाओं में बाहरी लोगों के प्रवेश और व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने जैसे निर्णय लिए जा रहे हैं। संगठनों ने प्रशासन से दोषियों पर शीघ्र और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!