Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25-26 जुलाई को जमशेदपुर में

देशभर से 160 से अधिक पदाधिकारी, उद्योगपति और समाजसेवी होंगे शामिल, 51 वर्षों में पहली बार झारखंड के नेतृत्व में राष्ट्रीय बैठक

  • देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और राष्ट्रीय नेतृत्व रहेगा मौजूद
  • युवा और महिला सम्मेलन की भी रहेगी सशक्त भागीदारी
  • दो दिवसीय कार्यक्रम में शपथ ग्रहण, महाप्रसाद और राष्ट्रीय बैठकें
  • व्यापक तैयारी के साथ स्वागत और आयोजन समिति सक्रिय
  • राष्ट्रीय आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026-31 की प्रथम राष्ट्रीय प्रबंध कार्यसमिति एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठकें 25 और 26 जुलाई को बिष्टुपुर स्थित Ramada by Wyndham Jamshedpur में आयोजित होंगी। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के आतिथ्य में आयोजित इस राष्ट्रीय महाकुंभ में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 160 राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भाग लेंगे। उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल होंगे। सम्मेलन के 51 वर्ष पूरे होने के बाद पहली बार झारखंड से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के कारण यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। रांची निवासी बसंत कुमार मित्तल वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आनंद मार्ग ने हरिजन मध्य विद्यालय में 200 फलदार एवं पुष्पीय पौधों का किया वितरण

झारखंड के नेतृत्व में पहली बार आयोजित हो रही राष्ट्रीय बैठक

राष्ट्रीय बैठक में देश के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं सम्मेलन के भामाशाह ट्रस्टी भी शामिल होंगे। इनमें विनीत गुप्ता ‘लोहिया’, नंद किशोर अग्रवाल, रामप्रकाश गर्ग तथा विष्णु अग्रवाल प्रमुख हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल और विनोद अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पूरणमल अग्रवाल और कुलभूषण गोयल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रिंगसिया, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल और संजय जैन समेत संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी बैठक में भाग लेंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय विस्तार, संगठनात्मक मजबूती और सेवा गतिविधियों के विस्तार पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Patamda : उपायुक्त राजीव रंजन ने पटमदा प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, जनसेवा में गुणवत्ता पर दिया जोर

राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपतियों और पदाधिकारियों का होगा संगम

बैठक में युवा सम्मेलन और महिला सम्मेलन की भूमिका भी प्रमुख रहेगी। युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल के नेतृत्व में महिला इकाई की पदाधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगी। सम्मेलन में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने, सामाजिक भागीदारी बढ़ाने तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। संगठन की भावी रणनीति में युवा और महिला इकाइयों की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन, 134 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

युवा और महिला इकाइयों की भूमिका पर होगा विशेष मंथन

25 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ जी के महाप्रसाद के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद राष्ट्रीय प्रबंध कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। शाम में नव-मनोनित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जबकि रात्रि में ग़ज़ल संध्या और स्नेह मिलन का आयोजन किया जाएगा। 26 जुलाई को सुबह श्री अग्रसेन ज्ञान मंदिर में माल्यार्पण और तुलादान कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दिनभर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक चलेगी, जिसमें संगठन विस्तार, सेवा परियोजनाओं, सामाजिक सरोकारों और आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : अवैध बालू कारोबार पर बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 चक्का ट्रक जब्त

दो दिनों तक चलेगा विचार-मंथन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर

राष्ट्रीय आयोजन की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर स्वागत एवं आयोजन समिति का गठन किया गया है। अतिथियों के स्वागत से लेकर आवास, परिवहन, पंजीकरण, मीडिया समन्वय, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंच संचालन तक की जिम्मेदारियां विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका और प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ मुख्य आयोजन समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति का मानना है कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन अग्र समाज के संगठनात्मक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। दो दिवसीय बैठक में लिए जाने वाले निर्णय संगठन की भावी दिशा, सेवा गतिविधियों के विस्तार और सामाजिक दायित्वों को नई गति प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!