Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Baharagoda : अवैध बालू कारोबार पर बरसोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 चक्का ट्रक जब्त

ओडिशा से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था बालू, गुप्त सूचना पर पुलिस ने पकड़ा वाहन

  • अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, आगे भी चलेगा अभियान
  • अवैध खनन और तस्करी पर पुलिस की सख्त नजर

बहरागोड़ा : अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसोल थाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 16 चक्का ट्रक (WB 13 E 8634) को जब्त कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के जामसोला क्षेत्र से अवैध रूप से बालू लादकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया और संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में बड़ी मात्रा में बालू लदा पाया गया। बालू को छिपाने के उद्देश्य से वाहन को ऊपर से तिरपाल से ढक दिया गया था, ताकि किसी को इसकी जानकारी न हो सके।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति पर होगी सख्त निगरानी : उपायुक्त

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

ट्रक जब्त किए जाने के बाद क्षेत्र में सक्रिय अवैध बालू कारोबारियों और माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बरसोल थाना पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे सघन जांच अभियान जारी रहेंगे और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को अवैध बालू कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!