Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी व वृक्षारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  • विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल का लिया गया संकल्प

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और प्रकृति के प्रति सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चाईबासा में विशाल पदयात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

बच्चों को खेल-खेल में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में झारखंड प्रांत के पर्यावरण प्रमुख सह नेचुरोपैथी विशेषज्ञ एवं पर्यावरण पहल के जिला प्रमुख संजय अग्रवाल ने रोचक प्रतियोगिताओं और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा ध्वनि, वायु और अन्य प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रेरित किया। वहीं पर्यावरण पहल के महानगर संयोजक मनोज सिंह ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके विकल्प अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि बच्चों में प्रारंभ से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित की जाए तो भविष्य में सकारात्मक बदलाव संभव है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में लिया संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने पौधारोपण किया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय की सचिव जयंती शांता ने तीन माह बाद पुनः इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल की जाएगी। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक वंदे शंकर, डॉ. अनिल राय, किरणजीत कौर, अशोक कुमार, मनोज सलूजा, विनय शर्मा, अखिल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं शिवम शिल्प कला केंद्र की अध्यक्ष मधु सिंह, ममता, निशा सिंह, सोनू बिस्वाल, चमन गिल और माधुरी देवी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के अध्यक्ष जयंती रमन, प्राचार्य अशोक घोष एवं सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन डॉ. अनिल राय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मधु सिंह ने प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!