Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
क्राइमझारखंडशासन प्रशासन

Chatra : टीपीसी का हार्डकोर नक्सली नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार, 25 लाख रुपये का था इनामी

चतरा : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC/TPC) के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने संगठन के हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को लावालौंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वह टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार का बेहद करीबी और संगठन का सक्रिय सहयोगी था. गिरफ्तारी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच धमनियां पिकेट में रखकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नरेश गंझू संगठन के शीर्ष नेतृत्व के सीधे संपर्क में था और लंबे समय से टीपीसी की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि उससे पूछताछ के दौरान संगठन के नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों, लेवी वसूली, सक्रिय उग्रवादियों और फरार नेताओं से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं. साथ ही, टेरर फंडिंग के मामले में फरार चल रहे टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू तक पहुंचने में भी यह गिरफ्तारी मददगार साबित हो सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान नरेश गंझू के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. माना जा रहा है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी.

जानकारी के अनुसार, झारखंड सरकार ने टीपीसी सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उस पर 5 लाख रुपये का अतिरिक्त इनाम रखा है. इस तरह ब्रजेश गंझू पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है.

सूत्रों का कहना है कि नरेश गंझू से मिल रही जानकारियों के आधार पर पुलिस संगठन से जुड़े अन्य उग्रवादियों के खिलाफ भी अभियान तेज कर सकती है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बीच खबर है कि झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा आज चतरा पहुंच सकती हैं. उनके साथ आईजी, डीआईजी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भी जिले में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक की आवाज दबाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला : त्रिशानु राय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!