Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

*झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, चक्रधरपुर केंद्र से एक परीक्षार्थी निष्कासित*

 

चाईबासा: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। साथ ही परीक्षा के प्रत्येक चरण की लगातार निगरानी की गई।

जिले में परीक्षा के लिए कुल 9,948 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 1,854 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान कार्मेल उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर परीक्षा केंद्र से परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया।

 

द्वितीय पाली में 1,853 अभ्यर्थी तथा तृतीय पाली में 1,851 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

 

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के मार्गदर्शन में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने परीक्षा के सफल संचालन में अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। जिला प्रशासन ने आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन कराते हुए परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!