Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : किरीबुरू में अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरी नाली में जा घुसी, बड़ा हादसा टला

सिविल ऑफिस के समीप मोड़ पर चालक खो बैठा नियंत्रण

गुवा : किरीबुरू के सिविल ऑफिस के समीप रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब एक स्कॉर्पियो (ओडी02एटी-0008) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी नाली में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन आरसी चर्च की ओर से सिविल ऑफिस होते हुए जीईएल चर्च रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सिविल ऑफिस के पास स्थित मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतरकर सीधे नाली में जा गिरी। दुर्घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में वाहन को काफी क्षति पहुंची, लेकिन सौभाग्यवश उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और राहत एवं सहायता का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा रेलवे मार्केट में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की नई कार्यकारिणी गठित, युवाओं और महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

संवेदनशील मोड़ पर सुरक्षा उपायों की मांग तेज

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिविल ऑफिस के समीप स्थित इस संवेदनशील मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर एवं मजबूत बैरिकेड लगाने की आवश्यकता बताई, ताकि वाहन चालकों को समय रहते सावधान किया जा सके। लोगों का मानना है कि यदि सड़क किनारे सुरक्षा अवरोधक लगे होते तो वाहन नाली में नहीं गिरता। हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!