Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : पोटका में जेएफसीआई गोदाम विवाद सुलझा, जुलाई माह के राशन उठाव पर बनी सहमति

40 हजार राशन कार्डधारियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने पर सभी पक्ष हुए एकमत

पोटका : जेएफसीआई गोदाम के श्रमिकों और गोदाम प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान बुधवार को आयोजित बैठक में निकल आया। गोदाम परिसर में हुई बैठक में गोदाम प्रबंधक विशाल कुमार, समाजसेवी दुखनी सोरेन, डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली, श्रमिक प्रतिनिधियों तथा पीडीएस डीलरों ने भाग लिया। बैठक में पोटका प्रखंड के लगभग 40 हजार राशन कार्डधारियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इस दौरान श्रमिकों की बिना पूर्व सूचना अनुपस्थिति के कारण राशन उठाव प्रभावित होने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी पक्षों ने लाभुकों के हित को ध्यान में रखते हुए जुलाई माह के खाद्यान्न का उठाव तत्काल शुरू करने पर सहमति व्यक्त की, ताकि राशन वितरण व्यवस्था बाधित न हो और जरूरतमंद परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : रंकिणी मंदिर विकास कार्य विवाद : विधायक संजीव सरदार के पुतला दहन की सरदार मुड़ा स्वशासन व्यवस्था ने की निंदा

अगस्त के पहले सप्ताह में होगी विस्तृत बैठक, लिखित आवेदन वापस लेने पर भी बनी सहमति

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिकों, गोदाम प्रबंधन और पीडीएस डीलरों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए 1 से 7 अगस्त के बीच एक अलग बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी पक्षों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ दिए गए लिखित आवेदन वापस लेने का भी निर्णय लिया। बैठक के बाद सभी पक्षों ने सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस सहमति से क्षेत्र की राशन वितरण व्यवस्था के सुचारु रूप से संचालित होने तथा लाभुकों को समय पर खाद्यान्न मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!