Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटना

Baharagoda : अज्ञात वाहन से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, चालक घायल

बेला चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, हादसे की जांच शुरू

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर बेला चौक के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें ओडिशा के जामसोला से बहरागोड़ा की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार (DL4CAN 3091) आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार चालक कटक (ओडिशा) निवासी लक्षण दत्त घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी-गोला सड़क की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, दुर्घटना की आशंका बढ़ी

स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बची चालक की जान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायल चालक को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद चालक की स्थिति स्थिर होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद समय पर मिली सहायता और उपचार से चालक की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!