Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Goilkera : गोइलकेरा में छात्राओं को मिली साइकिल, विधायक जगत माझी ने शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी

उन्नति का पहिया योजना के तहत 128 छात्राओं को वितरित की गई साइकिल, 1450 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

गोइलकेरा : गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को राज्य सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय की लगभग 128 छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि गोइलकेरा प्रखंड में इस योजना के तहत कक्षा आठ के लगभग 1450 छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी पात्र विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिया जाएगा। कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : करंट से युवक की मौत मामले में मुआवजा प्रक्रिया तेज, बिजली विभाग को सौंपे गए दस्तावेज

विधायक ने कहा- शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का सबसे मजबूत आधार

छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक जगत माझी ने कहा कि शिक्षा जीवन को नई दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बनेंगे। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को पूरी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क शिक्षा, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, पोशाक और साइकिल जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यालय की दूरी किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने और कोई भी छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित न रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने SIR अभियान को दी गति, कुलवंत सिंह बंटी ने भरा गणना प्रपत्र

विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा, समाधान का मिला आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र प्रधान ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या विधायक के समक्ष रखी। इस पर विधायक जगत माझी ने उपायुक्त से वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता आवश्यक है और इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजय कुमार यादव, बीपीओ राजेश कुमार गुप्ता, बीआरपी किशोर महतो, झामुमो नेता अकबर खान, विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!