Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने SIR अभियान को दी गति, कुलवंत सिंह बंटी ने भरा गणना प्रपत्र

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जनजागरण अभियान, नागरिकों से समय पर प्रपत्र भरने की अपील

जमशेदपुर : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत भाजपा बर्मामाइंस मंडल की ओर से विभिन्न बूथों पर जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा किया और आम नागरिकों से भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची किसी भी मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला होती है। भारतीय निर्वाचन आयोग का SIR अभियान इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और पात्र मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा हुआ है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : प्रोजेक्ट जागृति के तहत एक दिन में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित, स्वैच्छिक रक्तदान अभियान ने रचा नया कीर्तिमान

भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और नागरिक सहभागिता को प्राथमिकता देती रही है। यही कारण है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ SIR अभियान में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर जमा करें। साथ ही अपने परिवार, पड़ोसियों और अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान से जोड़ें। कार्यक्रम के दौरान भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, महामंत्री सौरभ तथा मंडल के अन्य पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को अभियान की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों से गणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया और मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!