Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Chaibasa : बिजली तार गिरने से 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोरलोयोंग गांव में मातम

मीटर का स्विच ऑन करने के दौरान हुआ हादसा, इलाज के लिए ले जाते समय नहीं बच सकी जान

  • पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की उठी मांग

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पोरलोयोंग गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 59 वर्षीय गोबिन्द मेलगंडी की करंट लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोबिन्द मेलगंडी सुबह करीब 11 बजे अपने घर में मीटर का स्विच ऑन करने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर उनकी छाती के ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : रोजगार की मांग को लेकर चिड़िया माइंस क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, आयरन ओर परिवहन ठप

करंट लगने के बाद ग्रामीणों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा भी मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद गोबिन्द मेलगंडी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रखंड प्रमुख ने अस्पताल प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और रखरखाव आवश्यक है, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की। इस दुखद घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!