Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइम

Majhgaon : घर में खाना बना रहे एयर मार्शल पिंगुआ की कुल्हाड़ी से हत्या, कुशनूपुर गांव में फैली सनसनी

मझगांव : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशनूपुर गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान एयर मार्शल पिंगुआ (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मझगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक के भतीजे चमन पिंगुआ ने बताया कि एयर मार्शल पिंगुआ गांव में अपने घर पर अकेले रहते थे और बागवानी कर जीवनयापन करते थे। गुरुवार देर रात वह घर में खाना बना रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का एक बेटा है, जो वर्तमान में बेंगलुरु में मजदूरी करता है। घटना की जानकारी उसे दे दी गई है।

शुक्रवार सुबह गांव की एक महिला मुर्गी खोजते हुए एयर मार्शल पिंगुआ के घर पहुंची। घर के अंदर खून से लथपथ शव देखकर उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

चमन पिंगुआ ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों के साथ मृतक का विवाद और झगड़ा हुआ था। हालांकि हत्या किसने और किस कारण से की, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस इस बिंदु सहित अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

मझगांव थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद कुशनूपुर गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें :Chaibasa / Manoharpur : मनोहरपुर के सोनपोखरी में मिला 30 किलो विस्फोटक को  सेना के बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट, ग्रामीण ने ली राहत की सांस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!