Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Baharagoda : मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने की तैयारी तेज, बीडीओ ने बीएलए के साथ की रणनीतिक बैठक

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने पर दिया गया जोर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) केशव भारती ने की। इसमें विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1 और बीएलए-2) शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है और इसे त्रुटिहीन बनाए रखने में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी एजेंटों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर योग्य मतदाताओं की पहचान करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा आवश्यक सुधार कार्यों में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े दिशा-निर्देशों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : लालसाई गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई शीतला पूजा

निष्पक्ष और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग की अपील

बैठक में मौजूद निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों का सहयोग आवश्यक है। अधिकारियों ने पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं, पात्र मतदाताओं के पंजीकरण और त्रुटियों के सुधार संबंधी नियमों की जानकारी दी। बीएलए को मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, दोहराव या त्रुटि की पहचान कर समय पर सूचना देने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में उपस्थित सभी बीएलए ने अभियान को सफल बनाने और शत-प्रतिशत सटीक मतदाता सूची तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!