Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Kharsawan : गितीलता के ऐतिहासिक रोजो मेले में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, परिवार संग की पूजा-अर्चना

शिव मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना, रंजणी फुडा नाच का लिया आनंद

खरसावां : खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत गितीलता गांव में आयोजित ऐतिहासिक रोजो संक्रांति मासंत मेले में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई अपने परिवार के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गितीलता स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर में माथा टेकने के बाद विधायक ने मेले का भ्रमण किया और स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने वाले रंजणी फुडा नाच का आनंद लिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। विधायक ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें रोजो संक्रांति की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि गितीलता का यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के दौरान बंद कमरे में प्रताड़ना का दावा

बचपन से जुड़ी हैं गितीलता मेले की यादें, बोले विधायक

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि गितीलता गांव में उनका मामा घर होने के कारण इस मेले से उनका भावनात्मक जुड़ाव बचपन से रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष पूरा परिवार बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने और मेले में शामिल होने के लिए यहां पहुंचता है। विधायक ने कहा कि गितीलता बुढाबाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और हजारों की संख्या में भोक्ता एवं श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर रखते हैं। मेले में उमड़ी भीड़ और श्रद्धालुओं की आस्था इस आयोजन की ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मोहर्रम को लेकर बहरागोड़ा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने पर जोर

महिलाओं के सम्मान और प्रकृति से जुड़ा है रोजो संक्रांति का पर्व

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि रोजो संक्रांति मुख्य रूप से झारखंड और ओडिशा में मनाया जाने वाला कृषि एवं प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान, नारीत्व और स्त्री शक्ति को समर्पित माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व महिलाओं को उनके दैनिक कार्यों से विश्राम और सम्मान देने का संदेश देता है। विधायक ने गितीलता शिव मंदिर और मेला समिति को अपने स्तर से सहयोग प्रदान करते हुए भविष्य में भी मंदिर तथा गांव के विकास के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, मुखिया करम सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, राहुल गागराई, कमलेश प्रधान, दिलीप प्रधान, संजीत प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!