कोल्हान

*संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने ली संविधान की शपथ*

चाईबासा: संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को चाईबासा के मध्य विद्यालय बड़ी बाजार और श्रद्धानंद उच्च विद्यालय बड़ी बाजार में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान पारा लीगल वॉलंटियर हेमराज निषाद और जया कुमारी रवि ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई और सभी को संविधान के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने संविधान की महत्ता बताते हुए कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। इसे तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया। संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को जरूरत के समय सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मध्य विद्यालय बड़ी बाजार की प्रधानाध्यापिका पुष पेन टोपनो और श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय चाईबासा की प्रधानाध्यापिका जूनो नित होरो सहित दोनों विद्यालयों की शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!