कोल्हान

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर परसुडीह पुलिस अलर्ट, थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

जमशेदपुर: आगामी दीपावली और छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से परसुडीह थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गश्त की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमथ नगर, हलुदबनी, खासमहल, सरजामदा, गोलपहाड़ी, करनडीह और आसपास के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

पुलिस ने क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से अपील की कि दीपावली और छठ महापर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल परसुडीह थाना पुलिस या आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें।

पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!