कोल्हान

*आशा किरण मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस*

चाईबासा : स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चाईबासा स्थित आशा किरण मूक-बधिर विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल की चाईबासा शाखा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां बांटी गईं।

कार्यक्रम का नेतृत्व एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल चाईबासा शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा एवं सदस्य सह अधिवक्ता महेंद्र जामुदा ने किया। इस दौरान बच्चों के बीच बिस्कुट, कॉपी, पेन और रंग पेंसिल का वितरण किया गया। सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने विद्यालय की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने विद्यालय की कार्यप्रणाली, बच्चों के रहन-सहन और खान-पान की व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने कहा कि बाल दिवस बच्चों के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रयास करने का अवसर है। बच्चों को शिक्षा के साथ जरूरी सुविधाएं और उचित वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे आगे बढ़ सकें।

इस मौके पर अधिवक्ता सह सदस्य विशाल कुमार शर्मा, अधिवक्ता किरण विश्वकर्मा, अधिवक्ता मिली बिरुवा, अधिवक्ता राकेश पांडे और अधिवक्ता महादेव शर्मा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!