कोल्हान

*फ्रेंड्स कोल्टस ने देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब को 98 रन से हराया*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग 2026-27 के मुकाबले में फ्रेंड्स कोल्टस चाईबासा ने देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को 98 रनों से हराकर पूरे चार अंक हासिल किए। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में फ्रेंड्स कोल्टस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 236 रन बनाए।

फ्रेंड्स कोल्टस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और छह विकेट मात्र 84 रन पर गिर गए। इसके बाद गगन विक्रांत टोपनो और गाजी अली ने सातवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। गाजी अली ने तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रन बनाए, जबकि गगन विक्रांत टोपनो ने 35 और सलामी बल्लेबाज महावीर ने 26 रन का योगदान दिया।

दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अतुल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 30 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने राकेश गागराई के साथ भी महत्वपूर्ण साझेदारी की। देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब की ओर से रोहन पासवान ने 26 रन देकर छह विकेट हासिल किए।

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब की टीम 27 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। राज नायक ने 40, फैजान सोहैल अंसारी ने 21, पवन कुमार शर्मा ने 17 तथा शेख सदमन और पितांबर ने 15-15 रन बनाए।

फ्रेंड्स कोल्टस की ओर से कप्तान मो. आमीर ने 36 रन देकर चार विकेट लिए। अतुल यादव, धोनी भाटिया और भूपेंद्र बालमुचू को दो-दो विकेट मिले।

लीग में अगले मुकाबले में लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर का सामना चाईबासा के प्रताप क्रिकेट क्लब से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!