कोल्हान

जुगसलाई गौशाला में गौ-आरती के साथ धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

जमशेदपुर। जिला अग्रवाल सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के तत्वावधान में रविवार की सुबह श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत जुगसलाई गौशाला परिसर में भव्य गौ-आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक आस्था, गौ-सेवा और सामाजिक एकता के संदेश से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री अग्रसेन जी के पूजन के साथ हुआ। शाखा के कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (पिकु) ने सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके पश्चात जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल ने अग्रसेन ध्वजारोहण किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद गौशाला परिसर में बनारस की तर्ज पर भव्य गौ-आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से गौमाता की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस आयोजन ने समाज में धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, गौ-सेवा के महत्व और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष मनोज गोयल ने की, जबकि मंच का संचालन शाखा महासचिव हेमंत गुप्ता ने किया। आयोजन के अंत में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दिलीप गोयल, दीनदयाल कांवटिया, मानव केडिया, मुरलीधर केडिया, बालमुकुंद गोयल, अनिल रिंगसिया, राम अवतार अग्रवाल, हर्ष बांकरेवाल, अश्विनी अग्रवाल, अनंत मोहनका, प्रतीक अग्रवाल, ऋषि जलान, दिलीप कावटिया, संजय शर्मा, केशव गोयल, अशोक गोयल, आकाश मित्तल, आयुष अग्रवाल, सुनील रिंगसिया, अनिल अग्रवाल, प्रमोद सरायवाला, आनंद चौधरी, अमर शर्मा, विजय शर्मा सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!