कोल्हान

बिष्टुपुर में भाजपा-कांग्रेस झड़प और पत्थरबाजी पर अप्पू तिवारी ने जताई नाराजगी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर। बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई झड़प एवं पत्थरबाजी की घटना को लेकर आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाने की मांग की है।

अप्पू तिवारी ने कहा कि जमशेदपुर में अपराध पर नियंत्रण रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे समय में आस्था के महापर्व दुर्गापूजा की शुरुआत में इस तरह की हिंसक घटना सामने आना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने के कई तरीके हैं, लेकिन हिंसा और पत्थरबाजी किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बिना किसी राजनीतिक दबाव के धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही, जांच के आधार पर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

अप्पू तिवारी ने कहा कि शहर की शांति, सामाजिक सद्भाव और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन को इस मामले में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे जनता के बीच कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि जमशेदपुर में आपसी भाईचारा और धार्मिक सौहार्द कायम रहे।

जारीकर्ता: अप्पू तिवारी, जिला प्रवक्ता, आजसू पार्टी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!