कोल्हान

*तांतनगर में स्वास्थ्य जांच शिविर, 408 ग्रामीणों की हुई जांच* 

चाईबासा: सेवा संकल्प अभियान के तहत तांतनगर प्रखंड के कोकचो डाक बंगला मैदान में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन तिऊ, सेवा सेतु अभियान के संयोजक पवन शर्मा, मंडल अध्यक्ष योगेश्वर सवैया, प्रभारी जयपाल कुंकल और प्रताप कटियार महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का पंजीयन करने के बाद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की। दंत चिकित्सक ने दांतों की जांच की, जबकि नेत्र चिकित्सकों ने आंखों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। शिविर में ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी ऑनलाइन बनाए गए। आयोजकों के अनुसार कुल 408 ग्रामीण महिला-पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की गई।

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। ऐसे आयोजनों से सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत को देखते हुए महीने में एक बार ऐसे शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। नर सेवा ही नारायण सेवा है।

शिविर में सेवा सेतु अभियान संयोजक पवन शर्मा, महेंद्र गोप, दुर्गा चरण नाग, बुलेट सिंह, कलुन्डिया, मोतीलाल कलुन्डिया, रूपा दास, जगन्नाथ सुन्डी, हिरालाल कलुन्डिया, सुरेन्द्र बोईपाई, नसरू बोईपाई, वीरेंद्र सामड, सिकुर सवैया, दिनेश कलुन्डिया, मनोज बारी, पूर्ण चंद्र गोप और बनमाली गोप समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!