Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूम

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम में 553 यूनिट रक्त संग्रह, विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को टी-शर्ट, कॉफी मग और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

चाईबासा: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिसमें जिले के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 553 यूनिट रक्त का संग्रह किया। रक्तदान शिविरों में वरीय पदाधिकारियों के साथ जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी एवं कर्मी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, शिक्षक, पीडीएस डीलर, अभियंता, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं, पुलिस जवान और महाविद्यालय की छात्राओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले लोगों में भी खासा उत्साह देखा गया, जबकि नियमित रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की छात्राओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है और यह मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए कॉफी मग, टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रशासन की ओर से जिलेवासियों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में सुरक्षित रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रोजेक्ट जागृति के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 553 यूनिट रक्त का संग्रह इसी सामूहिक प्रयास का हिस्सा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!