Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूम

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में मनोहरपुर लायंस और चक्रधरपुर रॉयल्स की जीत, तन्मय तंतुबाई और ओजस वर्धन बने प्लेयर ऑफ द मैच

मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को 7 विकेट से हराया, चक्रधरपुर रॉयल्स ने सारंडा वारियर्स को 23 रन से दी शिकस्त

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें मनोहरपुर लायंस और चक्रधरपुर रॉयल्स ने जीत दर्ज की। पहले मैच में मनोहरपुर लायंस ने जगन्नाथपुर टाइगर्स को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। पूर्वाह्न नौ बजे खेले गए मुकाबले में मनोहरपुर लायंस ने टॉस जीतकर जगन्नाथपुर टाइगर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जगन्नाथपुर टाइगर्स की टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। डेविड सागर मुंडा ने चार चौके और छह छक्कों की मदद से 56 रन बनाए, जबकि कप्तान विकास सिंह ने 23, अतुल सिंह सुरवर ने 16, युवराज कुमार ने 14, अमित दास ने 11 और अजय प्रधान ने 10 रन बनाए। मनोहरपुर लायंस की ओर से तन्मय तंतुबाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर छह विकेट लिए, जबकि गौरव सिंह को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए मनोहरपुर लायंस ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 151 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मयंक पॉल ने सात चौके और पांच छक्कों की मदद से 72 रन बनाए, जबकि कप्तान अनुराग संजय ने 31 और विकेटकीपर बल्लेबाज पंकज कुमार ने नाबाद 25 रन बनाए। तन्मय तंतुबाई को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें कोल्हान किंग के मालिक सतीश किरनानी ने पुरस्कार प्रदान किया, जबकि छह विकेट लेने पर पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के सदस्य देवाशीष दत्ता ने उन्हें मैच की गेंद उपहार में दी। दूसरे मुकाबले में चक्रधरपुर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए। ओजस वर्धन ने 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 97 रन बनाए और शतक से तीन रन से चूक गए। अनुज उरांव और डेविड सांगा ने 16-16 रन, जबकि शिवम पटेल, ललित सिंह और ललित शुक्ला ने 13-13 रन बनाए। सारंडा वारियर्स की ओर से धीरज कुमार और अंकित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सारंडा वारियर्स की टीम 18.2 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। विवेक कुमार ने 23 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्कों की मदद से 70 रन बनाए, जबकि जयप्रकाश राजपूत ने 42 और प्रतीक रंजन ने 10 रन बनाए। विवेक कुमार और जयप्रकाश राजपूत ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 102 रनों की साझेदारी की। चक्रधरपुर रॉयल्स की ओर से निशांत रोहन और हर्ष कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। ओजस वर्धन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें मनोहरपुर लायंस टीम के मालिक स्वपनिल खाखा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!