नरवा पहाड़ में जीवन ज्योति सेवा समिति का रक्तदान शिविर, 370 यूनिट रक्त संग्रह
माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा- “रक्तदान जीवन दान है”, चार वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा रक्तदान शिविर

जादूगोड़ा: पोटका प्रखंड क्षेत्र के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में जीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 370 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूसिल के खान प्रबंधक एमके सिंह, उप खान प्रबंधक एसके सिंह, माझी बाबा वीरेन टुडू, सुदर्शन, सुरेश मुर्मू और राजेश मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर माझी बाबा वीरेन टुडू ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है और रक्त की कमी के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जीवन ज्योति सेवा समिति की ओर से पिछले चार वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने में जीवन ज्योति सेवा समिति के माझी बाबा वीरेन टुडू, सुदर्शन नमाता, सुरेश मुर्मू (महासचिव), चंद्राई टुडू, दिलीप मुर्मू, राजेश मुर्मू, दिनेश टुडू, कविता मुर्मू, अल्पना मुर्मू, सोनिया बास्के, प्रकाश केशव, सलखू मुर्मू, चिन्मया दास, लखन सरदार, डोंगल दिग्गी, कारूं माझी, लखनिद्र मुर्मू और मानसिंह किस्कू समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




