आदित्यपुरक्राइमचांडिलपुलिस प्रशासनलोकल न्यूज़सरायकेलासरायकेला खरसावाँ
दुर्गापूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 4 भट्टियां नष्ट
चांडिल, नीमडीह और आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई, 90 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त और 2,700 किलो जावा महुआ किया गया विनष्ट

सरायकेला-खरसावां: आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में चांडिल, नीमडीह एवं आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की चार भट्टियों को नष्ट किया गया। अभियान के दौरान करीब 90 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई, जबकि लगभग 2,700 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त भट्टी संचालकों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से आगामी दुर्गापूजा के दौरान अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।




