Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurजमशेदपुरलोकल न्यूज़

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, यूनियन कार्यालय और कंपनी परिसर में विदाई समारोह

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, कर्मचारियों ने उपहार देकर किया सम्मानित

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी के सेवानिवृत्त होने पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। यूनियन कार्यालय में आयोजित समारोह के दौरान एचएस सैनी को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने एचएस सैनी को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके व्यक्तित्व की सराहना की और उन्हें एक सफल लीडर बताया। वहीं महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि ट्रेड यूनियन का वास्तविक नेता वही होता है, जो सभी को साथ लेकर चले और यह गुण सैनी में है। उन्होंने एचएस सैनी के स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यूनियन उनके साथ खड़ा रहेगा। यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया। इसके अलावा कंपनी परिसर में भी एचएस सैनी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। समारोह में सभी ने एचएस सैनी को शुभकामनाएं दीं और डिवीजन के कर्मचारियों ने उन्हें उपहार भेंट किए। अतिथियों ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कंपनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!