Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चांडिलसरायकेला खरसावाँ

कपाली के डोबो काड़ी पत्थर में गांजा तस्करी का मामला उजागर, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

घर में गांजा तौलकर छोटे पैकेट में पैक करने का पुलिस का दावा, मापी मशीन, मोबाइल, पैकिंग पाउच और बाइक भी जब्त

चांडिल/कपाली: कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो काड़ी पत्थर में गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को अशोक तुरहा के घर पर छापेमारी के दौरान 3.093 किलोग्राम गांजा और 5 लाख 19 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए। मौके से गांजा तौलने की मापी मशीन, स्मार्टफोन, प्लास्टिक पैकेट और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12:05 बजे पुलिस को डोबो काड़ी पत्थर क्षेत्र में अवैध गांजा की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दोनों जिलों की पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, टीम ने अशोक तुरहा के घर पर छापेमारी की, जहां दो व्यक्ति मापी मशीन से गांजा तौलकर उसे छोटे-छोटे प्लास्टिक पैकेट में पैक कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान अशोक तुरहा, उम्र 42 वर्ष और उसके पुत्र अभिजीत तुरहा, उम्र 20 वर्ष, निवासी डोबो काड़ी पत्थर, कपाली ओपी क्षेत्र के रूप में की। पुलिस बरामद गांजा, नकदी और अन्य सामान के आधार पर मामले की जांच कर रही है तथा गांजा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!