Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
आदित्यपुरउत्सवत्योहारधर्मपुलिस प्रशासनशासन प्रशासनसरायकेलासरायकेला खरसावाँ

दुर्गा पूजा को लेकर गम्हरिया-आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी के खिलाफ संयुक्त अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर सख्ती

उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने छोटा गम्हरिया, ऊषा मार्टिन, केडिया लाल बिल्डिंग और बिको मोड़ क्षेत्र में चलाया अभियान

सरायकेला: आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर मंगलवार शाम उत्पाद विभाग एवं गम्हरिया थाना की संयुक्त टीम ने छोटा गम्हरिया और ऊषा मार्टिन क्षेत्र में शराब की अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे स्थित होटल एवं खाद्य स्टॉल संचालकों को अनावश्यक जमावड़ा नहीं बढ़ावा देने तथा अपने प्रतिष्ठानों के आसपास शराब का सेवन और अड्डेबाजी नहीं होने देने का निर्देश दिया गया। टीम ने सार्वजनिक स्थलों एवं मैदानों में शराब का सेवन कर रहे लोगों को वहां से हटाया। इसके अलावा आदित्यपुर थाना क्षेत्र के केडिया लाल बिल्डिंग और बिको मोड़ इलाके में भी गश्ती कर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सार्वजनिक स्थलों, होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों के आसपास शराब की अड्डेबाजी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अड्डेबाजी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी और अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही शराब की अड्डेबाजी या अन्य असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस पदाधिकारियों को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!