Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

जमशेदपुर टाटा मोटर्स में आज हो सकता है बोनस समझौता, कर्मचारियों की निगाहें समझौते के अंतिम आंकड़े पर

यूनियन पदाधिकारियों की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा, प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद मसौदे पर हस्ताक्षर की तैयारी

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में बोनस समझौते को लेकर सोमवार को दिनभर गतिविधियां तेज रहीं और आज समझौते पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को यूनियन कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह की उपस्थिति में यूनियन पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें बोनस समझौते से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। यूनियन के भीतर आपसी सहमति बनने के बाद दोपहर बाद जनरल ऑफिस में यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता प्रस्तावित है। वार्ता के दौरान तैयार मसौदे पर दोनों पक्षों की ओर से हस्ताक्षर किए जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद बोनस समझौते की पूरी स्थिति शाम तक स्पष्ट होने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की निगाहें अब बोनस की राशि और समझौते की शर्तों पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!