Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurजमशेदपुरपूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, अपराधियों पर सख्ती और निर्दोष नागरिकों से दुर्व्यवहार नहीं करने की मांग

आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में विधि-व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं, अवैध लॉटरी-सट्टेबाजी, जुए और नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर की विधि-व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं, अवैध लॉटरी-सट्टेबाजी, जुए और नशे के कारोबार को लेकर मांग पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि अपराधियों और अवैध कारोबार संचालित करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करे, लेकिन कार्रवाई के दौरान निर्दोष नागरिकों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अनावश्यक बल प्रयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास प्रभावित होता है और आम नागरिक पुलिस को देखकर सुरक्षित महसूस करें, भयभीत नहीं। प्रतिनिधिमंडल ने अपराध प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने, तेज रफ्तार तथा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और अवैध लॉटरी, सट्टेबाजी, जुए एवं नशे के कारोबार से जुड़ी शिकायतों की गोपनीय जांच के लिए विशेष टीम गठित करने का आग्रह किया। साथ ही हाल में आम नागरिकों के साथ अनावश्यक बल प्रयोग की शिकायतों की निष्पक्ष समीक्षा की मांग भी रखी गई। आनंद बिहारी दूबे ने कहा कि अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना भी जरूरी है और दोनों पहलुओं को लेकर पुलिस प्रशासन को ठोस पहल करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग पत्र में उठाए गए मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। प्रतिनिधिमंडल में युवा कांग्रेस के सन्नी सिंह, निखिल तिवारी, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह जस्सी, गुरदीप सिंह कक्के, सुशील घोष, बंटी सिंह, सूरज सिंह, गौरव कुमार, हरिहर प्रसाद और शत्रुघ्न सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!