Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
पश्चिमी सिंहभूममनोहरपुर

मनोहरपुर के मिनी बिरसा चौक आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन बैठक स्थगित, कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी दोबारा बैठक

सेविका पद के लिए 12 स्थानीय महिला उम्मीदवारों ने किया था आवेदन, चयन समिति ने दस्तावेजों की प्रक्रिया अधूरी पाए जाने पर लिया निर्णय

मनोहरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत मिनी बिरसा चौक आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका पद पर चयन को लेकर सोमवार को आयोजित चयन समिति की बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक मुखिया ज्योतिष ओड़िया की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मनोहरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शक्तिकुंज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सन्नी शेखर सहित चयन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी सेविका के उक्त पद के लिए स्थानीय 12 महिला उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित सभी उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया और उनके आवेदन एवं संबंधित दस्तावेजों की बारी-बारी से जांच की गई। जांच के दौरान चयन समिति ने पाया कि कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं है। इसके बाद समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयन प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया। चयन समिति के अनुसार कागजात से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई तिथि निर्धारित कर पुनः चयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!