Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन* 

चाईबासा: प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और देश के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराइबुरू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के कुशल अर्थशास्त्री, सरल स्वभाव के व्यक्ति और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने पूरे जीवन में देश की सेवा को प्राथमिकता दी। उनकी सादगी, विद्वता और देश के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके योगदान का देश में लंबे समय तक स्मरण किया जाता रहेगा।

कांग्रेसजनों ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सार्वजनिक सेवा और जिम्मेदारी का उदाहरण रहा। उनके विचारों और कार्यों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर आफताब आलम, विक्रम हेंब्रम, रंजन गोप, क्रांति तिरिया, रंजीत गगराई, रोशन पान, सरफराज आलम, लखींद्र पाठ पिंगुआ, हरीश चन्द्र पान, बबलू गोप, जसवीर चांपिया, सागर लागुरी, शमशाद आलम, शाहरुख अली, राजा पान, रमेश तिरिया एवं महेंद्र तांती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!