कोल्हान

शौर्य यात्रा समिति का हुआ पुनर्गठन, अब ‘शौर्य सेवा संघ’ के नाम से जाना जाएगा संगठन

सूरज मंडल बने अध्यक्ष, आलोक मंडल को महासचिव और शुभम साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर बनी सहमति

पोटका। शौर्य यात्रा समिति पोटका एवं राजनगर प्रखंड का पुनर्गठन करते हुए संगठन का नाम बदलकर अब ‘शौर्य सेवा संघ’ रखने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से शौर्य यात्रा समिति का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही संगठन के सुचारु संचालन, युवाओं को एकजुट करने तथा समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया।

पुनर्गठन के तहत सूरज मंडल (जिला परिषद सदस्य) को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अजय गोप (हेंसल), जयदेव दास (हल्दीपोखर), माना गोप (एदल) एवं चंचल मंडल (भूमरी) को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आलोक मंडल (भूमरी) को महासचिव बनाया गया।

इसी प्रकार तनुज दास (रादुड़), चिरंजीत भकत (सुफल भालकी), सूरज पात्रो (हेंसल आमदा) एवं समीर प्रधान (रूपा नाचना) को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शुभम साहू (हल्दीपोखर) को कोषाध्यक्ष तथा रोहित गुप्ता (हल्दीपोखर) को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

मीडिया प्रभारी के रूप में रंजन दास (हल्दीपोखर), सुरेश महापात्रो (खैरपाल) एवं आस्तिक गोप (एदल) को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यक्रम सूचना एवं संपर्क प्रमुख (प्रभारी) के रूप में मंटू मंडल (भूमरी), प्रिंस नायक (हल्दीपोखर), सुमित प्रधान (लखनसाईं) एवं रमेश मोदक (हल्दीपोखर) को मनोनीत किया गया।

सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौरभ मंडल (सानग्राम), राजीव साहू (केस्त्रापाल), समीर गोप (पोड़ाडिहा) एवं शेखर मोदक को सौंपी गई। इसके अलावा संगठन के मार्गदर्शन एवं संचालन में सहयोग के लिए 20 सलाहकार सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।

बैठक में संगठन को नई पहचान और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई गई कि वे आपसी समन्वय, एकजुटता और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे तथा समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!